Full Introduction Of Ambala - परिचय जिला अम्बाला - HaryanaHunt

Latest

Thursday 31 March 2022

Full Introduction Of Ambala - परिचय जिला अम्बाला

Ambala District Map

अम्बाला

अम्बाला शहर भारत के हरियाणा राज्य का एक मुख्य एवं ऐतिहासिक शहर है। यह भारत की राजधानी दिल्ली से दो सौ किलो मीटर उत्तर की ओर शेरशाह सूरी मार्ग (राष्ट्रीय राजमार्ग नम्बर १) पर स्थित है। अंबाला छावनी (cantt) एक प्रमुख रेलवे जंकशन है। अंबाला जिला हरियाणा एंव पंजाब (भारत) राज्यों की सीमा पर स्थित है। अंबाला छावनी देश का प्रमुख सैन्य आगार है। भौगोलिक स्थिति के कारण पर्यट्न कें क्षेत्र में भी अंबाला का मह्त्वपूर्ण योगदान है।
अम्बाला नाम की उत्पत्ति शायद महाभारत की अम्बालिका के नाम से हुई होगी। आज के जमाने में अम्बाला अपने विज्ञान सामग्री उत्पादन व मिक्सी उद्योग के लिए प्रसिद्ध है। अम्‍बाला को विज्ञान नगरी कह कर भी पुकारा जाता है कयोंकि यहां वैज्ञानिक उपकरण उद्योग केंद्रित है। भारत के वैज्ञानिक उपकरणों का लगभग चालीस प्रतिशत उत्‍पादन अम्‍बाला में ही होता है। एक अन्‍य मत यह भी है कि यहां पर आमों के बाग बगीचे बहुत थे, जिससे इस का नाम अम्‍बा वाला अर्थात अम्‍बाला पड़ गया।अम्बाला भी हरियाणा के साथ 1 नवम्बर, 1966 को अस्तित्व में आया| यहाँ अम्बाला कैंट में भारत की प्रमुख सैनिक छावनी हैं|

इतिहास

अंबाला की स्थापना 14 वीं शताब्दी में अम्बा नामक राजपूत ने की थी। यहाँ आम की पैदावार अधिक होती थी इस लिए इसे अम्बवाला कहा जाता था, जो अब बिगड़कर अंबाला बन गया।

स्थिति : हरियाणा के उत्तर में स्थित है | इसके उत्तर में पंचकुला, पूर्व में यमुनानगर, पश्चिम में पटियाला(पंजाब) तथा साक्षीन में कुरुक्षेत्र जिला स्थित है |

नींव : 14वीं शताब्दी में अम्बा राजपूत द्वारा स्थापित

क्षेत्रफल : 1,574.00 वर्ग किलोमीटर

स्थापना : 1 नवम्बर, 1966

मुख्यालय : अम्बाला

तहसील : अम्बाला, बराडा  व नारायणगढ 

उप-तहसील : अम्बाला छावनी, साहा, मुलाना व शहजादपुर 

खंड : अम्बाला I,अम्बाला II, बराडा, साहा, नारायणगढ और शहजादपुर 

जनसंख्या(2011) : 1128350

जनसंख्या घनत्व : 722

विकास दर : 11.23%

लिंग अनुपात : 85

साक्षरता  : 81.75

नदियाँ : मारकंडा, टंगरी, घग्घर व उनकी सहायक नदियाँ

पर्वत श्रृखला : उत्तर व उत्तर-पूर्व में शिवालिक श्रेणियां विस्तृत

प्रमुख फसलें : गेंहू व चावल, तिलहन,गन्ना, आलू, आम, प्याज और सब्जियां

प्रमुख खनिज : चूना-पत्थर

प्रमुख उद्योग : सीमेंट, चीनी, सिलाई मशीन, कृषि यंत्र, वैज्ञानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक एंव विद्युत उपकरण, ग्रैंडर मिक्सर , हैंडलूम वस्त्र आदि

प्रमुख रेलवे स्टेशन : अम्बाला कैंट जंक्शन

काश्तकार : 15.49%

खेतिहर मजदूर : 7.48%

पारिवारिक उद्योग : 2.71%

पर्यटन स्थल : किंगफ़िशर, अम्‍बाला में भारत की पश्चिमोत्‍तर सीमा पर भारत का प्रमुख वायु सेना मुख्‍यालय भी स्थित है। यहां पर पटेल पार्क, नेता जी सुभाष चंद्र पार्क, इन्दिरा पार्क तथा महावीर उद्यान स्थित हैं। इस पार्कों में स्‍थानीय नागरिक सुबह और शाम घूमने जाते हैं। मनोरंजन हेतु यहां पर निगार, कैपिटल, निशात तथा नावल्‍टी सिनेमाघर विद्यमान हैं। सेंट पॉल कैथेड्रल भी दर्शनीय है। अम्‍बाला से वैसे तो अनेक लघु पत्रपत्रिकाएं प्रकाशित होती हैं। पश्चिमोत्‍तर भारत का एक प्रमुख हिन्‍दी दैनिक पंजाब केसरी भी अम्‍बाला से प्रकाशित होता है। अम्‍बाला छावनी, अम्‍बाला सदर तथा अम्‍बाला शहर तीन पृथक व स्‍तंत्रत स्‍थानीय निकाय यहां पर लोक प्रशासन हेतु स्‍थापित हैं।

Official Website : ambala.gov.in or ambala.nic.in

No comments:

Post a Comment