Full Introduction of Yamuna Nagar District - परिचय जिला यमुनानगर - HaryanaHunt

Latest

Thursday 14 April 2022

Full Introduction of Yamuna Nagar District - परिचय जिला यमुनानगर

HaryanaHunt.com

यमुनानगर पश्चिम यमुना नहर के तट पर स्थित है, प्राचीन इतिहास के अनुसार इस नगर का पुराना नाम अब्दुलापुर था | इस नगर को प्राचीन समय से ही टिम्बर व मेटल मार्किट की वजह से ख्याति प्राप्त है और इसके अलावा यमुनानगर कागज निर्माण के लिए भी पूरे भारतवर्ष में प्रसिद्ध है | यहां पर चीनी, शराब, मशीनी पुर्जे व विभिन्न धातुओं के बर्तन बनाये जाते है |

स्थिति:- यमुनानगर हरियाणा के उत्तर-पूर्वी भाग में स्थित है, इसके उत्तर में हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर-प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में करनाल, दक्षिण में कुरुक्षेत्र और पश्चिम में अम्बाला जिला स्थित है |
मुख्यालय:- यमुनानगर
स्थापना:- 1 नवंबर 1989
क्षेत्रफल:- 1756  वर्ग किoमीo
जनसंख्या:- 1214162
जनसंख्या घनत्व:- 687/km
साक्षरता दर:- 78.902%
लिंगानुपात:- 877
जनसँख्या वृद्धि दर:- 16.57 %
उपमंडल:- जगाधरी, बिलासपुर और रादौर
तहसील:- जगाधरी, छछरौली, बिलासपुर, रादौर
उपतहसील:- सढ़ौरा, सरस्वती नगर व खिज्राबाद
विधानसभा क्षेत्र:- यमुनानगर, जगाधरी, रादौर व सढ़ौरा
नदियां:- यमुना
पर्यटन स्थल:- पंचमुखी हनुमान मंदिर, श्री कालेश्वर महादेव मठ, चनेति बौद्ध स्तूप, चित्रा मंदिर, हथनीकुंड बैराज, आदिबद्री नरनारायण गुफा और गुरुद्वारा कपालमोचन बिलासपुर
प्रमुख फसलें:- गेंहू, गन्ना, मक्का, चना, चावल व सूरजमुखी 
प्रमुख उद्योग:- कागज, रोलिंग मिल, चीनी, शराब, स्टार्च व फर्नीचर आदि
प्रमुख रेलवे स्टेशन:- जगाधरी
कुछ मुख्य बातें:-
1. सरस्वती विकास बोर्ड के अध्यक्ष - मुख्यमंत्री
2. मुस्तफाबाद का नया नाम - सरस्वती नगर
3. BILT फुटबाल स्टेडियम
4. सरस्वती उदगम स्थल
5. कलेसर राष्ट्रीय उद्यान (5098 हेक्टेयर)
6. बीरबल का रंगमहल व बुढ़िया का रंगमहल
7. कलेसर वन्यजीव अभ्यरण
8. हरियाणा में सर्वाधिक गन्ने का उत्पादन
Official Website:- www.yamunanagar.nic.in 

No comments:

Post a Comment