Full Introduction of Sonipat District - परिचय जिला सोनीपत - HaryanaHunt

Latest

Thursday 14 April 2022

Full Introduction of Sonipat District - परिचय जिला सोनीपत

Haryanahunt.com

सोनीपत
के नाम की उत्पति 'सोनप्रस्थ' से हुई परतीत होती है जिसका संस्कृत भाषा में अर्थ है - स्वर्ण प्रस्थ यानि सुनहरी स्थल | महाभारत में वर्णित 5 प्रस्थों में से एक सोनप्रस्थ है | वर्ष 1871 में उत्खनन के दौरान यहाँ 1200 यूनानी बैक्ट्रियाई आधे दिरहम और हर्षवर्धन की सीलें प्राप्त हुई थी, लगभग 1880 में यहाँ रेलमार्ग शुरू हुआ था|

स्थिति:- सोनीपत हरियाणा के मध्य-पूर्व में स्थित है पूर्व में उत्तर-प्रदेश, दक्षिण-पूर्व में दिल्ली, दक्षिण में झज्जर व रोहतक, पश्चिम में जींद, उत्तर में पानीपत है |
मुख्यालय:- सोनीपत
स्थापना:- 22 दिसंबर 1972
क्षेत्रफल:- 2260 वर्ग किoमीo
जनसंख्या:- 1450001
जनसंख्या घनत्व:- 683 / वर्ग किoमीo
साक्षरता दर:- 79. 12%
लिंगानुपात:- 856
जनसँख्या वृद्धि दर:- 13.35%
उपमंडल:-सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर
तहसील:- सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर
उपतहसील:- खानपुर कलां और राई
विधानसभा क्षेत्र:- सोनीपत, राई, गोहाना, गन्नौर, बड़ौदा तथा खरखौदा
नदियां:- यमुना
पर्यटन स्थल:- चकौर, ख्वाजा खिज्र का मकबरा, पीर जमाल की मजार, मामू भांजा दरगाह, देवी लाल पार्क और मकबरा आदि
प्रमुख फसलें:- गेंहू, गन्ना, ज्वार, दालें, बाजरा, चावल, तिलहन व सब्जियां  
प्रमुख उद्योग:- साइकिल, मशीनी उपकरण, सूती वस्त्र, चीनी, सिलाई मशीन उद्योग, हैंडलूम वस्त्र, हौजरी तथा हस्तशिल्प आदि
प्रमुख रेलवे स्टेशन:- सोनीपत 
कुछ मुख्य बातें:-
1. हरियाणा का प्रथम एथेनॉल प्लांट सोनीपत में है |
2. भारत का प्रथम पर्यटन विश्वविद्यालय राई(सोनीपत) में है |
3. शेशनाग शैय्या पर लेटे विष्णु की मूर्ति फिजिलपुर(सोनीपत) से प्राप्त हुई है |
4. अंतर्राष्ट्रीय फल व् सब्जी मंडी गन्नौर(सोनीपत) |
5. मेगा फ़ूड पार्क - बराही (सोनीपत)
6. हरियाणा का गाँधी - मूलचंद जैन (सोनीपत)
7. मोतीलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्कूल - राइ (सोनीपत)
8. दीनबंधु छोटूराम यूनिवर्सिटी ऑफ़ साइंस एंड टेक्नोलॉजी - सोनीपत
9. भगत फूल सिंह कॉलेज एंड एथनिक इंडिया रिसोर्ट
Official Website:- www.sonipat.nic.in 


"Keep Reading & Sharing"

No comments:

Post a Comment