Full Introduction Of Karnal District - परिचय जिला करनाल - HaryanaHunt

Latest

Tuesday 12 April 2022

Full Introduction Of Karnal District - परिचय जिला करनाल

haryanahunt.com

करनाल(Karnal) का नाम कर्ण के नाम पर पडा था, यह जिला हरियाणा का एक प्रमुख जिला है | यह सिन्धु घाटी सभ्यता का एक विशेष क्षेत्र है, करनाल में निसंग साम्भी, पूज्म, बहोला मोदी आदि प्रमुख है | यह राष्ट्रीय राजमार्ग नo 1 पर चंडीगढ़ से 126 किo मीo की दूरी पर यमुना नदी के किनारे पर स्थित है | करनाल में इत्र, तेल व शराब की फक्ट्रियां है | इसके अलावा यहाँ पर मुख्यतः धान की खेती होती है |

इतिहास 
दंतकथा के अनुसार करनाल शहर को महाभारत के राजा कर्ण ने बसाया था | करनाल में ही नादिरशाह ने मुग़ल बादशाह मुहम्मदशाह को हराया था | इसके बाद यह क्रमश: जींद के राजाओं, मराठों और गुरुदत्त सिंह के अधिकार में रहा | 1805 ईo में अंग्रेजों ने इस पर अपना अधिकार कर लिया |

स्थिति : यह जिला हरियाणा के मध्य में स्थित है | इसके पूर्व में उत्तर प्रदेश,दक्षिण में जींद व पानीपत, पश्चिम में कैथल, उत्तर में कुरुक्षेत्र और उत्तर पूर्व में यमुना नगर जिला स्थित है |

आबादी : 286,974 (2011)

स्थापना : 01 नवम्बर,  1966

क्षेत्रफल :  2,520 वर्ग किमी

सडकों की कुल लम्बाई : 1,615

विकास दर : 18.14%

लिंग अनुपात : 887

साक्षरता : 74.73

घनत्व : 467

मुख्यालय : करनाल

उप-मण्डल : करनाल, नीलोखेड़ी व असन्ध

तहसील : करनाल, असन्ध, नीलोखेड़ी, घरोंडा व इन्द्री

उप-तहसील : निसिंग, बल्ला व विग्ध

खण्ड :  करनाल, असन्ध, नीलोखेड़ी, घरोंडा,  इन्द्री और चिड़ाओ (निसिंग)

नदियाँ : यमुना(जिले के पूर्वी भाग में)

प्रमुख फसलें : गन्ना, चावल, गेंहू, दालें, सब्जियां, सूरजमुखी व तिलहन

प्रमुख उद्योग : चीनी, वनस्पति घी व जूता

प्रमुख खनिज : शोरा

प्रमुख नगर : करनाल, असन्ध, नीलोखेड़ी, घरोंडा, ऊँचा सिवान, तरावडी व इन्द्री

प्रमुख रेलवे स्टेशन : करनाल

काश्तकार : 23.08%

खेतिहर मजदूर : 12.46%

पारिवारिक उद्योग : 2.19%

पर्यटन स्थल : मजार, ओयसिस (उच्छाना) पुन्दा पुल, छावनी चर्च, कंजपुरा, कलन्दर शाह गुम्बंद, सीता माई मंदिर, कर्ण झील  व आदिति मंदिर

प्रमुख मेले : देवी का मेला, गोगापीर का मेला, बाबा सिमरनदास का मेला, परासर का मेला, पंण्डउ का मेला  व छड़ियों का मेला आदि  

विशेष : राष्ट्रीय दुग्ध अनुसन्धान संस्थान, गेंहू अनुसन्धान निदेशालय, सरकारी तकनीकी संस्थान 

Official Website : karnal.gov.in or www.karnal.nic.in

No comments:

Post a Comment